विश्व कप टीम में युवराज सिंह को शामिल करने पर विचार करेंगे चयनकर्ता!
(India) युवराज को पिछले साल चार दिसंबर को भारत के 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया था लेकिन रणजी ट्राफी में हरियाणा, महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने उन्होंने अपनी उम्मीदवारी जता दी है। युवराज को 2011 विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था जिसे भारत ने जीता था। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 293 वनडे मैचों में 8000 से अधिक रन बनाए हैं। कंधे में चोट के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे रविंद्र जडेजा की फिटनेस पर सवालिया निशान के कारण चयनकर्ता जब टीम का चयन करेंगे तो युवराज का नाम निश्चित तौर पर चर्चा के लिए आएगा। गुजरात के अक्षर पटेल का टीम में चुना जाना लगभग तय है जो जडेजा के विकल्प के तौर पर पहले ही आस्ट्रेलिया भेजे जा चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।