पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में LED बल्ब वितरण योजना का किया उद्घाटन
(DELHI, India) एलईडी (प्रकाश उत्सर्जक डायोड) बल्ब को ‘प्रकाश पथ’ का नाम देते हुए मोदी ने कहा कि बिजली बचाना बिजली बनाने के मुकाबले काफी कम खर्चीला है। प्रधानमंत्री ने एलईडी आधारित मकान व पथ प्रकाश का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम भी शुरू किया। मोदी ने कहा कि इस पहल से आयात खर्च कम होगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी। एलईडी बल्ब साधारण बल्ब से करीब 50 गुना अधिक समय तक चलता है। इससे बिजली एवं खर्च दोनों की ही बचत होती है। प्रधानमंत्री ने एक वेब-आधारित प्रणाली शुरू की जिसके जरिए दिल्ली के उपभोक्ता इस कार्यक्रम के तहत एलईडी बल्बों को प्राप्त करने के लिए अनुरोध दर्ज करा सकेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एलईडी बल्बों का वितरण मार्च, 2015 से एक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस परियोजना के तहत मकानों एवं सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 100 शहरों में एलईडी बल्ब लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे मार्च, 2016 तक पूरा किया जाएगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।