जगमीत सिंह बराड़ ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
(DELHI, India) यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के साथ अपने करीब 35 साल पुराने संबंध तोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर अपना सारे संबंध खत्म कर लिए हैं। लोकसभा चुनावों में पार्टी की पराजय को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार करने के बाद 56 वर्षीय नेता को पिछले साल अगस्त में पार्टी ने निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने पार्टी के कामकाज की आलोचना की थी और सुझाव दिया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अवकाश ले लेना चाहिए और पार्टी की बागडोर किसी अन्य को सौंपनी चाहिए।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।