सरकार बनाने पर पीडीपी से बात आगे बढ़ी: राम माधव
(JAMMUandKASHMIR, India) बीजेपी नेता राम माधव ने कहा है कि सरकार बनाने को लेकर पीडीपी से बात आगे बढ़ी है, इसके साथ ही राम माधव ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर पीडीपी ने पहल की है, आपको बता दें कि विधानसभा नतीजे आने के बाद से ही बीजेपी और पीडीपी में सरकार बनाने को लेकर बातचीत हो रही है, लेकिन पीडीपी ने कई शर्ते लगा रखीं हैं जिससे बात नहीं बन पा रही है, बीजेपी के ताजा बयान से साफ संकेत हैं कि अब पीडीपी ने अपनी शर्तों में नरमी बरती है, जम्मू-कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर आज बीजेपी नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, राम माधव और जम्मू-कश्मीर से बीजेपी के राज्य स्तरीय नेताओं ने शिरकत की, आपको बता दें कि 87 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा के ताज़ा चुनाव में पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी उसने 28 सीटों पर जीत का परचम लहराया था, दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनी और 25 सीटों पर कमल खिला, एनसीपी को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली, अन्य के खाते में 7 सीटें गईं,,राज्यपाल ने 17 जनवरी से पहले जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन का समय तय कर रखा है.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।