(India)
उनका कहना था कि उन्हें पद्म श्री मिले हुए 5 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस हिसाब से इस साल पद्म भूषण के लिए उनकी सिफारिश की जानी चाहिए थी, लेकिन खेल मंत्रालय ने ऎसा नहीं किया। इस पर खेल मंत्री सर्बानंद सोनवाल ने रविवार को कहा कि हमें साइना का आवेदन एक दिन पहले ही मिला है और सोमवार को इसकी जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मंत्रालय यह जांच करेगा कि अलग से उनके नाम की सिफारिश की जा सकती है या नहीं। गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने पहलवान सुशील कुमार को पद्म भूषण दिए जाने की सिफारिश की। इस पर साइना का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने खेल मंत्रालय पर सीधा कटाक्ष करते हुए लिखा कि जब 2014 में मैंने सम्मान के लिए आवेदन किया तब मुझसे यह कहा गया कि मेरे 5 साल पूरे नहीं हुए है और इस साल दोबारा आवेदन करने पर मेरा नाम शामिल नहीं किया गया। मैंने सुशील कुमार के नाम की अनुशंसा करते हुए सुना जबकि नियमों के मुताबिक उनके 5 साल पूरे नहीं हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।