नीति आयोग के सदस्यों का ऐलान, अरविंद पनगढ़िया होंगे आयोग के उपाध्यक्ष
(DELHI, India) अरविंद मशहूर अर्थशास्त्री हैं,,आयोग के सदस्यों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और रेल मंत्री सुरेश प्रभु को जगह दी गई है जबकि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री विवेक देबराय और रक्षा विभाग के पूर्व सचिव डा वी के सारस्वत को शामिल किया गया है, गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से योजना आयोग की जगह एक नई संस्था बनाने की घोषणा की थी। कुछ दिनों पहले सरकार ने योजना आयोग की जगह नीति आयोग को मंजूरी दी और आज आयोग के उपाध्यक्ष सहित इसके सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई। इस आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।