(India)
कोहली ने धोनी की संन्यास की घोषणा पर कहा, हम मेलबर्न टेस्ट के बाद ड्रेसिंग रूप में कपड़े बदल रहे थे और अपना सामान समेट रहे थे जब धोनी आया और कहने लगा कि वह कुछ कहना चाहता है। इसके बाद उसने अपने फैसले की घोषणा की और हम सब सकते में आ गए। यह सब इतना जल्दी में हुआ कि कुछ समझ में नहीं आया। हमने ऐसी उम्मीद नहीं की थी और यह हमारे लिए स्तब्ध करने वाला था। उन्होंने कहा, हमें नहीं पता था कि क्या कहना है क्योंकि यह उसके लिए काफी भावनात्मक लम्हा था। हमारे लिए भी जिन्होंने उसकी कप्तानी में युवा के तौर पर शुरुआत की, यह काफी अजीब लम्हा था। कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, उससे सीखने के लिए काफी कुछ था विशेषकर मुश्किल हालात में, उसका धर्य और अहम लम्हों पर उसके फैसले लेने की क्षमता। ये चीजें बेशकीमती हैं और कोई भी कप्तान ऐसा अपने अंदर होना पसंद करेगा। उम्मीद करता हूं कि मैं भी उसकी तरह धर्यवान बन पाउंगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।