जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर पीडीपी के साथ बातचीत के लिए बीजेपी ने चार सदस्यीय पैनल बनाया है। चार सदस्यीय इस पैनल में महासचिव राम माधव, राज्य के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह, जुगल किशोर शर्मा और निर्मल सिंह शामिल हैं। ये सभी पीडीपी के साथ समझौते की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत करेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली इस पैनल का नेतृत्व करेंगे। राम माधव बीजेपी की केंद्रीय टीम से आते हैं जबकि जितेंद्र सिंह उधमपुर से सांसद और पीएमओ में मंत्री हैं। जुगल किशोर शर्मा राज्य बीजेपी के अध्यक्ष हैं और निर्मल सिंह पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं। पीडीपी के वार्ताकारों से बीजेपी की बातचीत के दिल्ली में आज से शुरू होने की उम्मीद है। इसके दो से तीन दिन में किसी नतीजे तक पहुंचने के आसार हैं। बीजेपी के एक सूत्र ने बताया कि पीडीपी ने देने और लेने वाली सोच के साथ सकारात्मक रुख दिया है इसलिए हम बातचीत की प्रक्रिया से एक बेहतर परिणाम निकलने की उम्मीद लगा रहे हैं जो राज्य में गठबंधन की सरकार बनाने में सहायक होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।