फरवरी में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान आज होगा. बीसीसीआई 30 संभावितों में से आखिरी 15 खिलाड़ियों का एलान करेगी. विश्व कप के अलावा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का एलान होगा. ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज 16 जनवरी से शुरू होगी.उम्मीद है कि दोपहर एक बजे के बाद विश्व कप के लिए टीम इंडिया की तस्वीर साफ हो जाएगी. मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में दोपहर एक बजे से चयनकर्ताओं की बैठक शुरु होगी. विश्व कप के नियमों के मुताबिक विश्वकप शुरू होने से करीब एक महीना पहले हर देश को अपने विश्व कप की टीम का एलान करना होता है। 4 दिसम्बर को ठब्ब्प् ने 30 संभावितों का ऐलान किया था. इन 30 में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, जहीर खान, हरभजन सिंह और युवराज सिंह शामिल नहीं हैं. फॉर्म में वापसी की वजह से युवराज को टीम में चुने जाने की उम्मीद है. युवराज ने रणजी ट्रॉफी में लगातार तीन शतक लगाए हैं. इसके अलावा रवींद्र जाडेजा को चोट की वजह से भी युवराज को विश्व कप के लिए चुने जाने की संभावना बढ़ गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।