63 के निजी स्कोर पर वॉर्नर ने ह्यूज को याद किया
(India) एससीजी पर ही 25 नवम्बर को टेस्ट बल्लेबाज ह्यूज को शेफील्ड शील्ड मुकाबले के दौरान सीन एबॉट की बाउंसर गेंद पर चोट लगी थी, ह्यूज को अस्पताल ले जाया गया था, जहां खतरे से उबारने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया लेकिन दो दिनों बाद उनकी मौत हो गई, जिस वक्त ह्यूज को चोट लगी थी, वह 63 के निजी योग पर खेल रहे थे, यह स्कोर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए काफी भावनात्मक अंक के रूप में बदल चुका है, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने रिकार्ड बुक में ह्यूज को 63 नॉटआउट दिखाया है, जो यह दर्शाता है कि आस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों का कितना सम्मान है, साथ ही सीए ने 63 नॉटआउट को ट्रेडमार्क के रूप में भी पंजीकृत करा लिया है ताकि इसका बेजां उपयोग न हो सके

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।