विश्व कप 2015 के लिए टीम इंडिया का चयन आज, युवराज को मिल सकती है जगह
(India) सूत्रों का कहना है कि टीम इंडिया के चयन के लिए आज होने वाली बैठक में युवराज सिंह के साथ वीरेंद्र सहवाग के नाम पर विचार किए जाने की संभवाना है। क्योंकि रणजी ट्रॉफी मैच में युवराज सिंह ने 3 लगातार शतक जड़कर चयनकर्ताओं के समक्ष अपनी देवदारी पेश की है। समझा जाता है कि चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम के लिए युवराज के नाम पर विचार कर सकते हैं। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने भी रणजी ट्रॉफी में लगातार दो शतक जड़ दिए हैं। सहवाग ने पहले गुजरात के खिलाफ शतक जमाया और सोमवार को उन्होंने हरियाणा के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। हालांकि युवराज और सहवाग को विश्व कप के 30 संभावित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।