विश्व कप 2015 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवराज को नहीं मिली जगह
(MAHARASHTRA, India) मुंबई में बीसीसीआई की चयन समिति की बैठक में खिलाड़ियों के नाम तय किए गए लेकिन युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिली। विश्व कप के लिए टीम इंडिया के ये हैं 15 खिलाड़ी:- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, अंबति रायुडू, उमेश यादव।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इस साल 14 फरवरी से 29 मार्च तक होने वाले विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने 30 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया था।
ये थे 30 संभावित खिलाड़ी :- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबति रायुडू, केदार जाधव, मनोज तिवारी, मनीष पांडे, रिद्धिमान साहा, संजू सैमसन, आर.अश्विन, परवेज़ रसूल, कर्ण शर्मा, अमित शर्मा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, वरुण एरन, धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, मोहित शर्मा, अशोक डिंडा, कुलदीप यादव और मुरली विजय।
विश्व कप 2011 विजेता रही टीम के सदस्य युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और आशीष नेहरा को संभावित खिलाड़ियों की टीम में भी जगह नहीं मिली थी। युवराज सिंह विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।