पुजारा को बाहर करना हैरानी भरा फैसला : अगरकर
(India) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने मध्यमक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच टीम से बाहर करने को ‘हैरान’ करने वाला फैसला करार देते हुए कहा कि उसे थोड़ा समय दिया जाना चाहिये था। सिडनी टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में पुजारा को हटा कर रोहित शर्मा को लिया गया। अगरकर ने कहा,‘‘मेरे लिये पुजारा को टीम में नहीं लिया जाना हैरानी भरा है। अगर आप अन्य को देखों तो इशांत ने दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और उसे चोट भी लगी है तो उसकी जगह भुवनेश्वर कुमार को लिया गया लेकिन मुझे सबसे ज्यादा हैरानी पुजारा को लेकर हो रही है उसने श्रृंखला में बहुत अच्छा नहीं किया लेकिन उसके भविष्य को देखते हुए उसके बारे में सोचा जाना चाहिये था।’ अगरकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा,‘रोहित को एक टेस्ट में बाहर करने के बाद वापस लाया गया है। पुजारा को टीम से बाहर करना थोडा हैरानी वाला है। मैं उसे कम से कम इस टेस्ट के लिये टीम में रखता।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।