(DELHI, India)
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि डीसीपी की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई है, बस्सी ने ही कल मौत के मामले को मर्डर केस बताया था, हालांकि सुनंदा के पति शशि थरूर से पूछताछ के मामले में उन्होंने कुछ साफ नहीं कहा, थरुर आज केरल में हैं और एक रिसॉर्ट में हैं, दिल्ली पुलिस प्रमुख ने सुनन्दा पुष्कर के पति शशि थरूर से पूछताछ किए जाने की संभावना से इंकार नहीं करते हुए कहा ‘‘जो भी आवश्यक होगा, किया जाएगा.’’ दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी के मुताबिक जरूरत होने पर सुनंदा पुष्कर के पति शशि थरूर से भी पूछताछ हो सकती है, दिल्ली पुलिस ने करीब एक साल बाद सुनंदा पुष्कर की मौत को मर्डर केस माना है, कल ये भी खुलासा हुआ कि थरूर ने दिल्ली पुलिस पर फंसाने की साजिश का आरोप लगाया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत के मामले को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला मान ही लिया, दिल्ली पुलिस ने सुनंदा की मौत को खुदकुशी मानने से इंकार करते हुए धारा 302 के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, दिल्ली पुलिस ने सुनंदा के विसरा पर आई एम्स के एक्सपर्ट पैनल की फाइनल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है, रिपोर्ट में सुनंदा की हत्या की वजह जहर से होना बताया गया है लेकिन अभी इस बात की जांच होनी बाकी है कि सुनंदा के जिस्म में जहर पहुंचा तो कैसे? एम्स के एक्सपर्ट पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुनंदा को जहर इंजेक्शन के जरिए या फिर मुंह के जरिए दिया गया है लेकिन ये कौन सा जहर हो सकता है इसके बारे में रिपोर्ट में साफ तौर पर कुछ भी नही कहा गया है पुलिस सूत्रो का कहना है कि जहर की पहचान के लिए सुनंदा का विसरा आदि विदेश भेज दिया गया है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।