स्‍टीवन स्मिथ ने ब्रैडमैन और कैलिस की बराबरी की
(India) कप्तान के रूप में पहली श्रृंखला खेल रहे स्मिथ के लिए यह श्रृंखला शानदार रही और वह अब 26 मैचों में आठ शतक जड़ चुके हैं। स्मिथ ब्रैडमैन और कैलिस सहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। स्मिथ ने इससे पहले एडिलेड (नाबाद 162), ब्रिसबेन (133) और मेलबर्न (192) में भी शतकीय पारियां खेली थी। ब्रैडमैन ने यह रिकार्ड 1931-32 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था जबकि कैलिस ने 2003-04 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस रिकार्ड की बराबरी की थी। स्मिथ श्रृंखला में अब तक 139.6 की औसत से 698 रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ किसी श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वह ब्रैडमैन (715) और रिकी पोंटिंग (706) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया अगर चौथे टेस्ट में दोबारा बल्लेबाजी करता है तो स्मिथ को ब्रैडमैन का रिकार्ड तोड़ने का मौका मिल सकता है जो उन्होंने पांच मैचों की श्रृंखला के दौरान बनाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।