(India)
बायें हाथ के मध्यमक्रम के बल्लेबाज और बायें हाथ के स्पिनर सोहेल ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से संयुक्त अरब अमीरात में हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबको प्रभावित किया था। उसने कहा कि वह 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहता है। सोहेल ने कहा, सब जानते हैं कि भारत के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला कितना अहम है और वह भी विश्व कप में। मैने अपना सारा ध्यान इस मैच पर लगा रखा है। मै भारत के खिलाफ कुछ विशेष करना चाहता हूं। हैरिस ने कहा, मै भारत की बल्लेबाजी के मजबूत पक्ष को ठीक से पहचानता हूं। मै यह भी जानाता हूं कि यह मैच हमारे लिये चुनौतीपूर्ण है क्योंकि विश्व कप में हमने कभी भी भारत को नहीं हराया है। मै समझता हूं कि मै अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित कर सकता हूं। सोहेल ने कहा कि वह भारत के कुछ खिलाड़ियों बहुत पसंद करता है और उनकी क्षमता को मानता है लेकिन वह एडिलेड मुकाबले में खुद को उनसे बेहतर साबित करना चाहेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।