(GUJARAT, India)
इस समय दुनिया भारत को आशा से देख रही है। गौर हो कि गांधीनगर में आज प्रवासी भारतीय दिवस का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के हर देश में भारतीय बसा है। प्रवासी भारतीयों ने देश को वैश्विक बनाया है। प्रवासियों ने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई है। करीब 200 देशों में एक तरह से पूरा भारत बसा है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर बहुत संभावनाएं हैं और भारत एक नए सामर्थ्य के साथ उठ खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व भारत को अपरिमित उम्मीद और आशा से देख रहा है। मैंने अब तक दुनियाभर के 50 नेताओं से मुलाकात की है और लगभग सभी भारत के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय भारत की बड़ी ‘पूंजी’ हैं। पीआईओ और ओसीआई कार्ड को आपस में मिला दिया गया है। हर किसी को समान लाभ मिलेगा। मुझे पता है कि आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए कई देशों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।