(India)
श्रृंखला के पिछले तीन मैचों में 499 रन बनाने वाले कोहली ने सुबह के सत्र में भारतीय पारी के 44वें ओवर में आफ स्पिनर नाथन लियोन पर चौका जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। अपना 33वां टेस्ट और श्रृंखला में सातवीं पारी खेल रहे 26 वर्षीय कोहली से पहले दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 2003-04 में आस्ट्रेलिया दौरे पर आठ पारियों में 619 रन बनाए थे। वर्ष 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले कोहली श्रृंखला में पहले ही तीन शतक जड़ चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।