(India)
श्रीनाथ ने आईसीसी के कालम में लिखा, ‘भारत को अपने गेंदबाजी संयोजन और संसाधनों से जुड़ी चिंता को जल्द से जल्द दूर करना होगा। उसे ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करे और उसे ऐसे गेंदबाज को ढूंढना होगा जिसके बारे में धोनी और टीम प्रबंधन को लगता है कि वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 के सभी मैचों में खेलेगा।’ कर्नाटक का यह 45 वर्षीय क्रिकेटर 1992 से 2003 तक तीन विश्व कप में खेला। श्रीनाथ ने लिखा, ‘फिलहाल इसके लिए (गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई के लिए) भुवनेश्वर कुमार सर्वश्रेष्ठ विकल्प है जब तक कि इशांत शर्मा अपनी सही लाइन और लेंथ हासिल नहीं कर लेता। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान भारत की गेंदबाजी फार्म की कड़ी परीक्षा होगी।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।