(India)
स्मिथ ने दो मुश्किल कैच टपकाते हुए भारत के शतकवीर कप्तान विराट कोहली (नाबाद 140) और लोकेश राहुल (110) को जीवनदान दिए जिससे भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 342 रन बना लिए हैं। लीमैन ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘कुल मिलाकर सब कुछ सही थी लेकिन आज सिर्फ कप्तान ने ऐसा किया, क्या ऐसा नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘हां, मौकों का फायदा नहीं उठा पाना निराशाजनक था। ये मुश्किल मौके थे लेकिन आपको इस तरह के पिच पर ऐसे कैच पकड़ने होते हैं जहां गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिलती। हमें ये मौके भुनाने की जरूरत थी और लगातार दो टेस्ट में ऐसा हो चुका है। मैच में अभी काफी समय बचा है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले सत्र में हमने काफी अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। ईमानदारी से कहूं तो दो टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन हुआ क्योंकि पहले दो मैचों में हमने काफी अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। अब हमें 20 विकेट चटकाने के लिए अधिक मौके बनाने होंगे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।