राव साहेब दानवे बने महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष
(India)

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री राव साहेब दानवे पाटिल को बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.. पाटिल मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस का स्थान लेंगे। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी नए नाम के कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पाटिल के नाम की घोषणा की। 59 साल पाटिल ने अपनी नियुक्ति की घोषणा के बाद कहा कि पार्टी ने प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है३ इसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। प्रदेश भर का दौरा कर सदस्यता बढ़ाने का अभियान तेज करेंगे । गौतरलब है कि पाटिल पार्टी के ऐसे पहले नेता हैं जो लोकसभा सदस्य और केंद्र में मंत्री रहते हुए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अहमदनगर के सूर्यभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, जो राज्यसभा सदस्य थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।