फिल्म के मैदान में उतरेंगे सचिन
(India)
क्रिकेट में धूम मचाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब फिल्म के मैदान में उतरने जा रहे हैं.... वो अपने जीवन पर बनने वाली फिल्म में खुद की भूमिका निभाएंगे... फिल्म 2015 में रिलीज होगी.... मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘200 नॉट आउट‘ ने वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप संस्था के तालमेल से ये फिल्म बनाने की सोची है, जिसका नाम फिलहाल तय नहीं है.....श्200 नॉट आउटश् के संस्थापक रवि भागचंदक ने एक बयान में कहा कि फिल्म का निर्देशन लंदन के लेखक-फिल्मकार जेम्स असकाइन करेंगे.... सचिन फिल्म में अभिनय करने के अलावा इसमें और भी योगदान देंगे.... इससे पहले अजय जडेजा, जैसे क्रिकेटर भी फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। सचिन ने अपने 24 साल के लंबे क्रिकेट करियर में 200 मैचों में 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए..... टेस्ट मैचों और 50 ओवर प्रारूप में भी उनके खाते में बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हैं.... उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में क्रिकेट के मैदान में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।