(India)
शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच कतर में चल रही हवाओं से सामंजस्य नहीं बिठा पाये लेकिन कार्लोविच ने 21 ऐस जमाकर 6-7, 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की। जोकोविच दूसरे सेट के टाईब्रेकर में एक समय जीत से केवल दो अंक पीछे थे लेकिन उन्होंने अपनी सर्विस गंवायी। कालरेविच ने यहां से वापसी करके टाईब्रेकर में 8-6 से जीत दर्ज की। पहला सेट भी टाईब्रेकर तक खिंचा था जिसमें जोकोविच ने 7-2 से जीत हासिल की थी। कालरेविच की जोकोविच पर यह केवल दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2008 में पेरिस मास्टर्स में जीत दर्ज की थी। राफेल नडाल भी टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये थे। सातवीं वरीय कालरेविच के अलावा चेक गणराज्य के तीसरी वरीय टामस बर्डिच, स्पेन के चौथी वरीय डेविड फेडर और इटली के आंद्रियास सेपी ने भी सेमीफाइनल में जगह बनायी। इन तीनों ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।