(India)
स्मिथ ने चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 71 रन बनाये और इस तरह से उन्होंने श्रृंखला में अपने कुल रनों की संख्या 770 पर पहुंचायी। उन्होंने श्रृंखला में आठ पारियां खेली तथा चार शतक और दो अर्धशतक लगाये। भारत के खिलाफ यह किसी एक श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले का रिकार्ड डान ब्रैडमैन के नाम पर था जिन्होंने 1947-48 की श्रृखला में भारत के खिलाफ पांच मैचों की छह पारियों में 715 रन बनाये थे। भारत के खिलाफ एक श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड हालांकि अब भी वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स के नाम पर है जिन्होंने 1948-49 में 779 रन बनाये थे। स्मिथ जब इस रिकार्ड को भी तोड़ने की स्थिति में दिख रहे थे तब मोहम्मद शमी ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। श्रृंखला में केवल चार टेस्ट मैच खेलकर सर्वाधिक रन बनाने के रिकार्ड की सूची में भी स्मिथ तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। वेस्टइंडीज के विव रिचर्डस ने 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ 829 और भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।