सुनंदा मामला, "मामले की निष्पक्ष जांच हो, पुलिस का कर रहा हूं सहयोग: थरूर
(DELHI, India) थरूर ने प्रेस काँन्फ्रेंस में कहा कि वह पुलिस की जांच की वजह से चुप थे। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच हो और मैं पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा हूं। सुनंदा हत्याकांड के बाद वे पहली बार मीडिया से इस बारे में बात कर रहे थे। साथ ही थरूर ने कहा, "परिवार के साथ क्या कुछ गुजरा है यह सोचकर मीडिया को कुछ चीजें बोलने और दिखाने से परहेज करना चाहिए। मैं पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैंने सुनंदा की मौत के चार दिन बाद ही गृहमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच हो और मैं आज भी उस पर कामय हूं।" थरूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ ही बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस प्रमुख बीएस बस्सी को पत्र लिखकर कहा है कि वे मामले में पूछताछ के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी दिल्ली पुलिस ने यह तय नहीं किया है कि थरूर को पूछताछ के लिए कब बुलाना है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस पहले मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बात और समाने निकलकर आई है कि शशि थरूर यह मानने को तैयार नहीं है कि सुनंदा की मौत हत्या थी या फिर साजिश के तहत उनकी मौत हुई है। ऎसे में दिल्ली पुलिस को उनकी इस बात पर ऎतराज हो सकता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।