(India)
फार्म में वापसी के लिये जूझ रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दस में शामिल हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की अगुवाई कर रहे कोहली के 862 अंक हैं और वह सूची में शीर्ष पर काबिज पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से 25 अंक पीछे हैं। शुक्रवार को जारी रैंकिंग के अनुसार आस्ट्रेलियाई दौरे में रन बनाने के लिये जूझ रहे धवन पांचवें जबकि धोनी दसवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और चोटिल स्पिनर रविंद्र जडेजा ही शीर्ष दस में शामिल भारतीय हैं। वे क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।