प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर भी बहुत कुछ पक रहा है। मोदी की रैली से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी न हो जाए, इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने रैली से पहले ही प्रधानमंत्री को घेरने का प्रयास किया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री से दिल्ली से जुड़े कुछ अहम सवालों के भी जवाब मांगे हैं। आप संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया कि कल मोदी जी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था, क्या वह दिल्ली को पूर्ण राज्य घोषित करेंगे या भाजपा इस पर यू-टर्न लेगी। केजरीवाल ने दूसरा ट्वीट करते हुए सवाल किया कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में बिजली की कीमतों में 30 फीसद की कटौती करने की घोषणा की थी, क्या कल वह इस संबंध में घोषणा करेंगे?
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।