समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां आज रामपुर में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ बयानबाजी करते-करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बादशाह) तक पहुंच गये। रामपुर देहात क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के साथ ही प्रधानमंत्री पर भी अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें भी कोई औलाद नहीं है और उनकी पत्नी घर ढूंढ रही हैं। आजम ने कहा कि बादशाह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के भी कोई औलाद नहीं है और उनकी पत्नी घर ढूंढ रही हैं। इसके बाद कहा कि मोदी सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें थीं, क्योंकि बादशाह ने वादा किया था कि विदेशों में जमा काला धन लाया जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन वादे पूरे नहीं किए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।