भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं : केजरीवाल
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अेार से आप और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किये हमले का जवाब देने खुद केजरीवाल मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि हमें धरना देना भी आता है और सरकार चलाना भी। भाजपा घबराई हुई है। उसके पास कोई एजेंडा नहीं है। इसलिए आम आदमी पार्टी पर हमला कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि मैं जो भी हूं, उससे क्या फर्क पड़ता है। मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं। लेकिन भाजपा सरकार खुद देखे कि सात महीने में एक बैंक अकाउंट खुलवाने के अलावा और उसने किया क्या है। आज तक यहां के लोगों के लिए कोई बिल पास नहीं किया। भाजपा ने अवैध कॉलोनियों के बारे में कुछ नहीं बोला। हरियाणा में रिटायरमेंट की उम्र घटा दी है.......

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।