जनता परिवार के सभी छह दलों के विलय की प्रक्रिया शुरू
(India)
बीजेपी के बढ़ते प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए साथ आए जनता परिवार के सभी छह दलों के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में बैठक की। बैठक के बाद माना जा रहा है कि जनता परिवार में विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले शुुक्रवार शाम विलय को लेकर नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष शरद यादव के बीच बैठक हुई। और शनिवार को मुलायम सिंह यादव के साथ लालू यादव, नीतीश कुमार और शरद यादव के बीच विलय को लेकर बातचीत हुई। नीतीश कुमार ने बताया कि बैठक में विलय की प्रक्रिया को आगे बढाया गया है और मुलायम सिंह यादव इसके लिए अधिकृत है। वे अन्य दलों के नेताओं से बात करेंगे। वही शरद यादव ने इस मामले में मीडिया से कुछ नही कहा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।