ऑस्ट्रेलिया ने माइकल क्लार्क को विश्व कप टीम में किया शामिल
(India) चोटों से जूझ रहे प्रेरणादायी माइकल क्लार्क को अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप के लिए टीम में शामिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 15 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना है और उन्हें फिटनेस साबित करने के लिए 21 फरवरी तक का समय दिया है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप की शुरुआत 14 फरवरी से होगी और इससे पहले आज घोषित टीम भारत और इंग्लैंड के साथ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी। पीठ में तकलीफ के अलावा मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे क्लार्क सिर्फ विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम की अगुआई करेंगे और वह भी फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।