साक्षी महाराज और तोगड़िया के बाद अब वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने दी चार बच्चे पैदा करने की सलाह
(Asind, Bhilwara) मध्य प्रदेश के भीलवाड़ा के हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची ने कहा कि, ''एक बच्चे से देश की रक्षा नहीं हो सकती इसलिए चार बच्चे पैदा करो.'' उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बाद अब साध्वी प्राची ने कहा, ''हम कहते हैं कि हम दो हमारे दो, लेकिन भाइयों और बहनों अब हमें चार-चार बच्चे चाहिए, कहा जाता है कि शेर का एक बच्चा- यह जो बात कही जा रही है वह गलत है, लेकिन एक शेर के एक बच्चे को हम बॉर्डर पर लड़ने के लिए भेज देंगे तो क्या होगा? पाकिस्तान वहां खून-खराबा कर रहा है, इसलिए चार-चार बच्चे पैदा करो, एक बच्चा देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर भेजो, एक बच्चे को समाज के लिए दो और एक बच्चे को संस्कृति की रक्षा करने के लिए वीएचपी को दे दो.'' इसके साथ ही साध्वी प्राची ने कहा कि सरकार तो अच्छी बन गयी लेकिन परिवर्तन होना चाहिए और परिवर्तन सरकारों से नहीं संस्कारों से होगा, उन्होने यह भी कहा कि, घर वापसी तो होनी चाहिए ये आज जरूरी है और इसके लिए कानून बनना चाहिए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।