(India)
गेल ने दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार को हुए दूसरे टी-20 मुकाबले के बाद कहा कि ब्रावो और पोलार्ड को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और यह कैरेबियाई क्रिकेट के हित में नहीं है और इस कदम को ‘बेवकूफाना’ करार दिया है, अपनी 90 रनों की पारी के बाद मैन ऑफ द मैच चुने गए गेल ने कहा, ‘‘कैसे ये दोनों खिलाड़ी टीम में नहीं हो सकते.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इन दोनों खिलाड़ियों को देखें तो जो हुआ वह अत्याचार की तरह है, यह बेवकूफाना है, इससे पीड़ा पहुंचती है, बेवकूफाना, ईमानदारी से कहूं तो इससे मैं निराश हूं, हम सिर्फ बात कर सकते हैं, हम अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं जो अभी मैं कर रहा हूं, टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है. यह दुखद है.’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।