कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज,,,पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की संभावना
(DELHI, India) सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी के घटते जनाधार को फिर से समेटने के तौर तरीकों पर गंभीर मंथन और हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की यह पहली बैठक है। सभी की नजरें बैठक राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की घोषणा पर टिकी है, हालांकि, कांग्रेस इससे बार-बार इंकार करती आ रही है। बैठक से पहले सोनिया गांधी ने पार्टी प्रदेशाध्यक्षों को पत्र लिखकर पार्टी में सुधारों और जवाबदेही पर सुझाव मांगे हैं। बैठक इसलिए भी अहम है कि यह चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के एक दिन बाद हो रही है। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतियाें पर चर्चा की जा सकती है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज के तौर तरीकों पर भी चर्चा हो सकती है और केंद्र तथा राज्यों के तत्कालिक मुददों पर भी विचार विमर्श हो सकता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।