ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकाम ने कहा है कि वह ब्राजील में 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद संन्यास ले सकती है हालांकि उन्होंने अभी तक अंतिम फैसला नहीं किया है। साथ ही कहा कि मैंने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है लेकिन संभावना है कि रियो ओलंपिक के बाद मैं खेलना जारी नहीं रखूंगी.... और शायद संन्यास ले लूं... साथ ही कहा कि अभ्यास महत्वपूर्ण है और इस पर ध्यान दे रही हूं ताकि मैं देश के लिये अधिक पदक जीत सकूं। रियो ओलंपिक के लिये अपनी तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि इस साल बहुत बड़ी प्रतियोगिताएं नहीं होनी हैं इसलिए वह कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। किसी प्रतियोगिता के लिये रिंग में उतरने से ना केवल हमारी शारीरिक फिटनेस का परीक्षण होता है३ बल्कि इससे हमारे प्रदर्शन में सुधार होता है और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। लेकिन बहुत अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी सही नहीं है क्योंकि इससे चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।