(DELHI, India)
केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से दोबारा लड़ रहे हैं, इसी सीट से शीला ने माकन को लड़ने की सलाह दी है, आपको बता दें कि नई दिल्ली सीट से ही शीला दीक्षित को पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में केजरीवाल से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, शीला दीक्षत ने केजरीवाल के खिलाफ अजय माकन के चुनाव लड़ने पर एक न्यूज चैनल कहा, ''अजय माकन में काबिलियत है और तजुर्बा भी है, उम्र भी कम है, सबसे बड़ी बात यह कि एक पीढी बदलना चाहिए. मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं, मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी. '' शीला दीक्षित पहले भी कह चुकी हैं कि चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस 'आप' को समर्थन दे सकती हैं, शीला के इस सलाह को अजय माकन ने ठुकरा दिया है, अजय माकन ने कहा, ''कांग्रेस खुद अपनी सरकार बनाएगी, किसी को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।