दिल्ली में चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार की कवायद तेज कर दी है. इस बीच उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के पूर्व संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक अज्ञात शरारती व्यक्ति ने अंडे और पत्थर फेंक दिए. हालांकि, इसमें केजरीवाल को कोई चोट नहीं आई. जबकि वह व्यक्ति मौका रहते फरार हो गया। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बताया, जब केजरीवाल सुल्तानपुर माजरा के जलेबी चैक पर अपनी तीसरी जनसभा कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उन पर अंडे और एक पत्थर फेंक कर वहां से भाग गया. अंडे और पत्थर केजरीवाल को नहीं लगा लेकिन यह उस मंच के समीप गिरा, जहां से केजरीवाल लोगों को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर सुल्तानपुर माजरा में यह दूसरा हमला है. इससे पहले केजरीवाल जब उत्तर पश्चिम दिल्ली की श्आपश् की लोकसभा प्रत्याशी राखी बिड़लान के लिए प्रचार कर रहे थे तब उनपर एक ऑटो चालक ने हमला किया था.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।