पीडीपी को समर्थन के लिए तैयार नैशनल कॉन्फ्रेंस
(India)
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए नैशनल कॉन्फ्रेंस ने मंगलवार को गवर्नर एनएन वोहरा को पीडीपी को समर्थन देने की चिट्ठी लिखी है। राज्य के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने ट्वीट किया कि एनसी ने राज्य में सबसे ज्यादा 28 सीटें पाने वाली पार्टी पीडीपी को समर्थन देने की चिट्ठी लिखी है। एनसी के कोर ग्रुप ने मंगलवार को बैठक की थी और सरकार बनाने के लिए बीजेपी को समर्थन देने की संभावना से इनकार कर दिया था। हालांकि, पार्टी नेताओं ने क्षेत्रीय दल पीडीपी को समर्थन देने की बात दोहराई थी। फिलहाल, किसी भी दल या गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, इसलिए 9 जनवरी को राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।