अजय माकन के हाथ में होगी दिल्ली कांग्रेस की कमान
(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान अजय माकन के हाथ में होगी। हालांकि कांग्रेस बगैर मुख्यमंत्री के चुनावी मैदान में उतरेगी.लेकिन माकन को कैंपने कमेटी का चेयरमैन बनाने के बाद बिल्कुल साफ है कि शीला दीक्षित के इंकार के बाद कांग्रेस के चेहरा अजय माकन होंगे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस की तरफ से बड़ा एलान किया गया। राहुल और सोनिया की मौजूदगी मेें कांग्रेस मुख्यालय मे चली तकरीबन चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।