दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आने जाने का सिलसिला शुरु हो गया। राजस्थान से रिश्ता रखने वाले पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे हरविन्दर सिंह लवली, सतीश उपाध्याय की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। कांग्रेस से शामिल होने वाले हरविंदर सिंह अकेले नेता नहीं थे जो दल बदल कर भाजपा में शामिल हुए हैं, बल्कि इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता संदीप दुबे, अनीता त्यागी समेत कई दलित नेता भी बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर दिल्ली के बीजेपी के सांसद रमेश विधुड़ी और उदित राज भी शामिल थे.सभी लोगों को बीजेपी का पट्टा देकर इसकी औपचारिकता पूरी की गई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।