नई जर्सी के साथ नए रंग में रंगी नज़र आएगी टीम इंडिया
(DELHI, India) वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के फैंस को ट्राई सीरीज़ और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया एक नए रंग में नज़र आएगी. जी हां बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया(बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की नई जर्सी लॉंच कर दी है.बीसीसीआई ने एमसीजी के मैदान पर टीम इंडिया की नई जर्सी लॉंच की. इस जर्सी को नाईकी ने डिज़ाईन किया है. मैन इन ब्लू अब एक नई ब्लू जर्सी में नए जोश के साथ वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी.टीम इंडिया की नई जर्सी का रंग हल्का नीला रखा गया है. इस जर्सी में कॉलर और स्लीव पर ऑरेंज कलर का बॉर्डर है, जबकी लोअर के पॉकेट पर भी ऑरेंज कलर का बॉर्डर लगाया गया है. टीम इंडिया की टी-शर्ट पर हल्के डॉट से डिजाइन किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।