किरण बेदी के बाद अब जया प्रदा होंगी भाजपा में शामिल
(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। कभी टीम अन्ना की सदस्य रही पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गई। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। उन्होंने टोल फ्री नंबर पर एसएमएस के जरिए बीजेपी की सदस्यता ली। वैसे, दिल्ली में होने वाले चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है। अमित शाह ने बीजेपी में किरण बेदी का स्वागत किया और कहा कि किरण बेदी के आने से बीजेपी को ताकत मिलेगी और वे चुनाव लड़ेंगी। वहीं अरुण जेटली ने कहा कि हम अच्छे और विश्वसनीय लोगों को जोड़ने का लगातार प्रयास करते हैं। हमें खुशी है कि किरण बेदी बीजेपी में शामिल हुईं। उनके पास अनुभव है। वही बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद किरण बेदी ने कहा कि मेरी प्रेरणा पीएम की लीडरशिप है। मैंने तय किया है देश की सेवा करना है। उनकी पूरी जिंदगी देश को समर्पित है। मेरी संस्थाएं बच्चों को शिक्षित करती हैं। मेरी संस्थाएं 26 साल से काम कर रही हैं। लेकिन अब दिल्ली को स्थिर सरकार की जरूरत है। इसके लिए वे आगे आई हैं और उन्हें काम करना आता है तो काम करवाना भी। गौरतलब है कि बेदी भारत की पहली महिला पुलिस आईपीएस अधिकारी हैं। बेदी ने 1972 में पुलिस सेवा ज्वाॅइन की थी। 27 नवंबर 2007 में बेदी ने सेवानिवृत्ति ली और फिर अन्ना हजारे के लोकपाल बिल में जुड़ गई। अब माना जा रहा है कि फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा भी कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकती है.........

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।