दिल्ली के चुनावी अखाड़े में अब बीजेपी, आप और कांग्रेस को बीएसपी से भी मुकाबला करना पड़ेगा। बीएसपी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती के इस ऐलान ने बीजेपी, आप और कांग्रेस के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिल्ली के दंगल को और दिलचस्प बना दिया है। 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन उसके एक भी उम्मीदवार जीत नहीं पाए थे। जबकि 2008 विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने 2 सीट जीती थी। 2008 में बीएसपी को 14 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन 2013 के चुनाव में वोट खिसकर 5.5 फीसदी पर जा पहुंचा। बीएसपी अध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरूआत भी आप और बीजेपी पर हमले के साथ कर दी। मायावती के पूरे कॉन्फ्रेंस में निशाने पर केंद्र सरकार थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।