दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो चुका है और राजनीतिक दलों ने अपने अपने दाव पेंच लगाने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली में 15 साल राज करने वाली कांग्रेस बैकफुट पर आती दिख रही है। अपनी चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, हारुन युसूफ और किरण वालिया ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर सीट से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।