शिवसेना ने पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की बर्थ एनिवर्सरी 23 जनवरी को लेकर तमाम तैयारी कर ली है। अब शिवसेना ने बाल ठाकरे को गूगल-डूडल के जरिए श्रद्धांजलि देने की मांग भी की है। बाल ठाकरे की 89वीं एनिवर्सरी को लेकर शिवसेना सांसद ने गूगल को पत्र लिखकर इसकी मांग की है। इतना ही नहीं, शिवसेना ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर इस कार्य में सहयोग देने की भी मांग की है। अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मुंबई साउथ सेंट्रल से शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने गूगल को 6 जनवरी को इस संबंध में लिखकर भेजा था। उन्होंने कंपनी से अपील की कि वे गूगल डूडल के जरिए शिवसेना के संस्थापक को श्रद्धांजलि दे। गूगल हमेशा से ही दुनिया भर के जाने-माने लोगों को विशेष मौकों पर डूडल के जरिए श्रद्धांजलि देता रहा है...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।