किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने के बाद से इस मसले पर बयानबाजी का दौर जारी है. किरण बेदी से नाराजगी के सवाल पर आरएसएस ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी का सीएम उम्मीदवार कौन होगा, यह खुद पार्टी को ही तय करना है. किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने और सीएम पद के लिए उनकी संभावित उम्मीदवारी के बारे में सवाल पर संबध के प्रवक्ता राजीव तुली ने कहा, श्बीजेपी किस प्रदेश में किसे अपना सीएम उम्मीदवार बनाना चाहती है, यह उसका अंदरूनी मामला है. इसमें संघ का कोई दखल नहीं होता है. और जब बीजेपी को गाइडेंस की जरूरत होती है, तब वह संघ से सलाह मांगती है. इससे पहले, मीडिया में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि किरण बेदी को दिल्ली में बीजेपी का चेहराश् बनाए जाने से संघ प्रमुख मोहन भागवत नाराज हैं. इसके बाद संघ ने बयान जारी करके इस मसले पर पल्ला झाड़ने की कोशशि की है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।