(DELHI, India)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने शनिवार रात दिल्ली बीजेपी प्रमुख सतीश उपाध्याय से मुलाकात की. इससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.यह मुलाकात लगभग 20 मिनट चली. सूत्रों ने बताया कि बिन्नी के साथ चर्चा आखिरी चरण में है और वह जल्द ही किसी भी समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला शीघ्र किया जाएगा.लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी को आम आदमी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था. बीजेपी में सूत्रों ने बताया कि चूंकि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की अब तक घोषणा नहीं की है इसलिए यह पार्टी की प्रचार रणनीति को प्रभावित कर रहा है.आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर अपने सिद्धांतों से भटक जाने और चुनावी वादों पर सही ढंग से अमल नहीं करने आरोप लगाया था. उन्होंने आप मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘झूठा’ करार दिया था. इसके बाद बिन्नी को आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया था इससे पहले पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं. अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल की साथी रहीं किरन बेदी भी बीजेपी में शआमिल हो चुकी हैं और आज से चुनाव प्रचार भी करेंगी.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।