बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पूर्व सांसद और लालू प्रसाद यादव के साले साधू यादव के आवास पर चुडा-दही खाने के मामले को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं...इसे लेकर बिहार में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वहीं मामले में जदयू के अंदर ही दो फाड़ हो गई हैं...जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मांझी के इस कदम को पार्टी लाइन से अलग बताते हुए सवाल खड़े किए हैं....तो वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने इसे सही करार दिया है...सिंह ने मांझी का बचाव करते हुए कहा है कि व्यक्तिगत रिश्तों पर सवाल खड़े करना ढहते लोकतंत्र का परिचायक है...वहीं इस गतिरोध को लेकर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि मोदी लहर के आगे मांझी और नीतिश किसी की भी शरण में जाने को तैयार हैं.....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।