रोहित ने जड़ा शतक,रैना हॉफ सेंचुरी बनाकर आउट
(India) मेलबर्न। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के पूरी तरह पिट जाने के बाद रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने पारी को संभालते हुए टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया है। जहां रैना ने 51 रनों की शानदारी पेरी खेली। वहीं रोहित शर्मा अभी भी 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। रैना और रोहित के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। भारत इस समय में मैच में मजबूत स्थिती में है और हो सकता है कि वो 300 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दे। क्रीज पर अब रोहित साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (5) दे रहे हैं।इससे पहले दोनों ओपनर्स के पवेलियन लौट जाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी संभल के खेलना शुरू किया ही था, कि विराट कोहली गलत शॉट खेल गए और कंगारूओं को अपना विकेट मानो गिफ्ट के रूप में दे गए हों। कोहली 16 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना सके। उनका विकेट फॉल्कनर की झोली में गया। टीम इंडिया के ओपनर्स की बात करें तो वो एक बार फिर विदेशी धर्ती पर टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दिला सके। जहां पहले धवन का फ्लाॉप शो जारी रहा और वो महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इन फॉर्म बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन पर चलते बने।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।