मोदी को फिर से PM बनाने के लिए 10 बच्चे पैदा करें हिंदू : वासुदेवानंद
(India) बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने हिंदुओं से 10 बच्चे पैदा करने की अपील की है. उनका कहना है कि हिंदू 10 बच्चे पैदा करेंगे, तभी नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बन सकेंगे. शंकराचार्य ने यह बात इलाहाबाद में चल रहे माघ मेले के दौरान कही.शंकराचार्य ने कहा, 'हिंदुओं के एकजुट होने के कारण ही मोदी प्रधानमंत्री बन पाए.' उन्होंने कहा, 'बहुसंख्यक बने रहने के लिए हिंदुओं को 10 बच्चे पैदा करना जरूरी है.'इससे पहले शनिवार को संगम किनारे आयोजित धर्म संगम के दौरान शंकराचार्य ने घर वापसी मुद्दे पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, 'हिन्दू धर्म से ही ईसाई, इस्लाम और सिख पंथ का जन्म हुआ है. इसलिए हर शख्स को अधिकार है कि वो अपने मूल आस्था की ओर लौटें.' उन्होंने कहा, 'घर वापसी पर कोई बंदिश न लगे इसलिए धर्म परिवर्तन के खिलाफ कोई कानून नहीं लागू होना चाहिए.'



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।